Advertisement

शेन वॉर्न की एतिहासिक कैप 1,007,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में हुई नीलाम, आग से प्रभावितों की मदद करेंगे

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न की ‘बैगी ग्रीन कैप’ शुक्रवार को नीलामी हो गई। वॉर्न की यह...
शेन वॉर्न की एतिहासिक कैप 1,007,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में हुई नीलाम, आग से प्रभावितों की मदद करेंगे

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न की ‘बैगी ग्रीन कैप’ शुक्रवार को नीलामी हो गई। वॉर्न की यह एतिहासिक कैप 1,007,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर(करीब 4 करोड़, 92 लाख, 8 हजार रुपए) में बिकी है। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से प्रभावितों की मदद करने के लिए अपनी इस कैप को नीलाम करने का फैसला किया था। इस महान स्पिनर ने यह कैप अपने 145 टेस्ट कैरिअर के दौरान पहनी थी जिसमें उन्होंने 700 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। 

कई लोगों और जीव-जंतुओं की जानें गई

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग ने भयानक तबाही मचाई है। इस आग में कई लोग मारे गए जबकि कई घर पूरी तरह जल गए हैं। एक अनुमान के अनुसार, 50 करोड़ से ज्यादा जीव-जंतु भी जंगल की इस आग में जलकर मारे गए हैं। वॉर्न ने अपनी कैप को सोमवार को एक ऑनलाइन नीलामी के लिए पेश किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि जंगल में लगी आग से प्रभावितों की मदद के लिए वह अपनी बैगी ग्रीन नीलाम कर रहे हैं।

ब्रैडमैन की कैप 2003 में 425,000 ऑस्ट्रेलियाई डालर में बिकी थी

वॉर्न ने नीलामी के बाद कहा कि वह बोली देखकर काफी हैरान रह गए जो 1,007,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि तक पहुंच गई। महान क्रिकेटर डोनाल्ड ब्रैडमैन की कैप 2003 में चैरिटी के लिए हुई नीलामी में 425,000 ऑस्ट्रेलियाई डालर में बिकी थी और वॉर्न की कैप इस राशि को पार कर गई। वार्न ने ट्वीट कर लिखा कि हर किसी का शुक्रिया जिन्होंने बोली लगाई। जो बोली में इसे हासिल करने में सफल रहा, उसे शुक्रिया और बधाई। यह उम्मीदों से कहीं ज्यादा था। उन्होंने कहा, यह राशि सीधे ‘रेड क्रास’ को जायेगी। शुक्रिया।

कई क्रिकेटर भी जुटा रहे हैं धनराशि

कई अन्य क्रिकेटर भी जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की सहायता के लिए धनराशि जुटा रहे हैं। क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल और डार्सी शार्ट पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे मौजूदा बिग बैश लीग में अपने मारे प्रत्येक छक्के के लिए 250 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि दान में देंगे। शीर्ष टेनिस खिलाड़ी भी अब इस जमात में शामिल हो गए हैं जिसमें दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी एशले बार्टी ने इस हफ्ते ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय में मिली राशि ‘रेड क्रास’ को दान में देने का फैसला किया, हालांकि वह पहले ही दौर में बाहर हो गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad