Advertisement

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को दूसरा पदक; हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम ने दी बधाई

टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने शानदार...
टोक्यो पैरालंपिक में भारत को दूसरा पदक;  हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम ने दी बधाई

टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है। उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है।निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे। उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था। निषाद कुमार ने पहली कोशिश में 2.02 मीटर की जंप की थी। दूसरे प्रयास में उन्होंने 2.06 मीटर की जंप की।

हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले निषाद कुमार ने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी। इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं। मेडल पर कब्जा जमाने के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।

यह भारत का टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा मेडल है। इससे पहले भाविनाबेन पटेल ने रविवार को महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

हाई जंप में निषाद कुमार के सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। पीएम कहा है कि वे एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad