Advertisement

टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी महिला हॉकी टीम, भारत का टूटा गोल्ड का सपना, अब ब्रॉन्ज के लिए ब्रिटेन से भीड़ंत

टोक्यो ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका लगा है। महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना से हार गई है। सेमीफाइनल में...
टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी महिला हॉकी टीम, भारत का टूटा गोल्ड का सपना, अब ब्रॉन्ज के लिए ब्रिटेन से भीड़ंत

टोक्यो ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका लगा है। महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना से हार गई है। सेमीफाइनल में हार से भारत का गोल्ड का सपना टूट गया है। अब ब्रॉन्ज के लिए देश की महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से भीड़ेंगी।

टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत को बड़ी निराशा हाथ लगी है। महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल के मुकाबले में अर्जेंटीना से 2-1 से हार गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम अब कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन खेलेंगी। वहीं, रेसलर रवि कुमार दहिया ने भारत के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया है। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, दीपक पूनिया सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं।

ये भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक: कांटे के मुकाबले में हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, फाइनल की रेस से बाहर, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी मैच

फ़्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में एंट्री के बाद रेसलर रवि दहिया से भारतीय फैंस की उम्मीदें बढ़ गई है। मंगलवार को उन्होंने पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया के रेसलर ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो को हराया। उसके बाद आज  बुधवार को 57 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मैच में बुल्गारिया के जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 से मात दी। जिसके बाद रवि कुमार अब सेमीफाइनल में एंट्री मार चुके हैं। फैंस को आशा है कि इस बार वह भारत को गोल्ड जीता कर रहेंगे।

वहीं, मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारत को  सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम के हाथों 5-2 से हार मिली है। हालांकि, टीम इंडिया के पास अब भी मेडल जीतने का मौका है। वह अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए जर्मनी के साथ कल यानी गुरूवार को सुबह सात बजे खेलेगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad