Advertisement

एशियाई खेल: भारत को एक और सिल्वर, सरबजोत-दिव्या की निशानेबाज जोड़ी ने किया कमाल

चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने प्रतिभा से प्रदर्शन तक का शानदार सफ़र...
एशियाई खेल: भारत को एक और सिल्वर, सरबजोत-दिव्या की निशानेबाज जोड़ी ने किया कमाल

चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने प्रतिभा से प्रदर्शन तक का शानदार सफ़र जारी रखा है। शनिवार को सरबजोत सिंह और दिव्या सुब्बाराजू की भारतीय निशानेबाजी जोड़ी ने मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर देश को एक और जश्न का मौका दिया।

हालांकि, भारत (14 अंक) स्वर्ण से केवल दो अंक पीछे रह गया। चीन ने 16 अंक हासिल कर गोल्ड जीता। बता दें कि इस बार के एशियाई खेलों में निशानेबाजी में यह भारत का 19वां पदक है, जो इस खेल की महाद्वीपीय स्पर्धा में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एसएआई मीडिया ने ट्वीट कर कहा, "शूटिंग में भारत का आठवां रजत, हमारी शानदार जोड़ी सरबजोत सिंह और दिव्या को सलाम, जिन्होंने एशियाई खेल 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर हासिल किया। उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने भारत के 34 पदकों की शानदार संख्या में एक और उपलब्धि जोड़ दी, जिसमें से 19 पदक निशानेबाजी में हैं। शानदार।"

इसके साथ ही खेलों में भारत की पदक संख्या 34 हो गई है, जिसमें आठ स्वर्ण, 13 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले, भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (459.7) ने हांगझु एशियाई खेलों में निशानेबाजी में देश का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत फाइनल में रजत पदक जीता। चीन के लिंशु डु को कुल 460.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक चीन मिला, जो एशियाई खेलों का एक नया रिकॉर्ड है। चीन के जियामिंग तियान ने 448.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

17 वर्षीय पलक ने शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल महिला व्यक्तिगत फाइनल में स्वर्ण पदक जबकि 18 वर्षीय ईशा सिंह ने रजत पदक हासिल किया। 242.1 अंकों के व्यक्तिगत स्कोर के साथ, पलक ने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 2018 से चीन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, अपनी श्रेणी में एक नया एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

ईशा ने 239.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता और इन खेलों में अपने चौथे पदक के साथ एक निशानेबाज के रूप में अपना अविश्वसनीय प्रदर्शन जारी रखा। इससे पहले, स्वप्निल कुसल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अखिल श्योराण की पुरुष तिकड़ी ने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल पुरुषों की 3पी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

1769 अंकों के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया। रजत पदक 1763 अंकों के साथ और कांस्य पदक 1748 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया को मिला। अपने स्कोर के साथ, भारत ने पिछले वर्ष से संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाए गए 1761 अंकों के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

ईशा सिंह, पलक और दिव्या सुब्बाराजू की निशानेबाजी तिकड़ी ने निशानेबाजी में देश का अजेय अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को चल रहे एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल टीम फाइनल में रजत पदक हासिल किया।

कुल 1731 अंकों के साथ, भारत स्वर्ण पदक से केवल पांच अंक पीछे रहते हुए रजत पदक हासिल करने में सफल रहा, जिसे चीन ने 1736 अंकों के साथ जीता। चीनी ताइपे ने 1723 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad