Advertisement

पहलवानों को नहीं मिली राजघाट पर प्रेस वार्ता की अनुमति, विनेश फोगाट बोलीं- "पुलिस ने 144 लागू कर दी है..."

भारत की विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने...
पहलवानों को नहीं मिली राजघाट पर प्रेस वार्ता की अनुमति, विनेश फोगाट बोलीं-

भारत की विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने दिल्ली के राजघाट पर धारा 144 लगा दी है और पहलवानों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया है। बता दें इससे पहले विनेश फोगाट ने घोषणा की थी कि गुरुवार को पहलवानों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

दरअसल, विनेश ने ट्विटर पर घोषणा कर बताया था कि दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी ट्वीट किए। विनेश ने ट्वीट कर लिखा, "सभी को नमस्कार, कल दोपहर 12:30 बजे हम दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जय हिंद।"

लेकिन अब गुरुवार को उन्होंने कहा है कि पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लगा दी है और पहलवानों को प्रेस कॉन्फ्रेंस की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय और स्थान तय कर लिया जाएगा। विनेश ने ट्वीट किया, "पुलिस ने राजघाट पर धारा 144 लगा दी है और हमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया है। अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय और स्थान जल्द ही तय किया जाएगा।"

गौरतलब है कि पिछले महीने, तब बवाल मचा था जब विनेश और बजरंग को तदर्थ समिति से एशियाई खेलों, हांगझू में ट्रायल से छूट मिल गई थी, जो 23 सितंबर से शुरू होगी। तमाम आलोचनाओं के बाद उन्होंने फेसबुक पर एक संयुक्त लाइव सत्र करके और उन आरोपों का जवाब देकर अपनी चुप्पी तोड़ी, जो पहलवान अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों, हांगझू के लिए ट्रायल से छूट पर लगाए थे।

लाइव सेशन के दौरान विनेश ने कहा था, "हम ट्रायल के खिलाफ नहीं हैं। मैं अंतिम को दोष नहीं दे रही हूं। वह समझने के लिए बहुत छोटी है। वह अपनी जगह पर सही है। वह इसके लिए लड़ रही है। उसका अधिकार है और हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन हम गलत नहीं हैं।"

दोनों पहलवानों ने उन आरोपों को संबोधित किया जो भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की तदर्थ समिति द्वारा उन्हें अपने-अपने वजन वर्गों में ट्रायल और सीधे टीम में प्रवेश से छूट देने के बाद लगाए गए थे। आपको बता दें कि पहलवान अंतिम पंघाल ने एक वीडियो जारी कर एशियाई खेल 2023 में सीधे प्रवेश के लिए पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट को दी गई छूट पर सवाल उठाए थे।

इसके बाद, दिल्ली उच्च न्यायालय ने एशियाई खेल 2023 में सीधे प्रवेश के लिए पहलवानों, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट को दी गई छूट पर पहलवानों, अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल द्वारा दायर याचिका को भी खारिज कर दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad