Advertisement

पीवी सिंधु सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला खिलाड़ियों में 7वें स्थान पर, कमाई 59 करोड़ से ज्यादा

फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दस महिला एथलीटों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत...
पीवी सिंधु सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला खिलाड़ियों में 7वें स्थान पर, कमाई 59 करोड़ से ज्यादा

फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दस महिला एथलीटों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत की पीवी सिंधु को सातवां स्थान मिला है। जबकि टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स सबसे ज्यादा कमाई के साथ शीर्ष पर हैं। सिंधु अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें इस सूची में स्थान दिया गया है।

इस दस नामों में 8 नाम टेनिस जगत से हैं तो वहीं पीवी सिंधु बैडमिंटन खेलती हैं, वहीं दूसरा नाम डैनिका पैट्रिक का है, जो कार रेसिंग से जुड़ी हैं। पीवी सिंधु की पुरस्कार राशि 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है जो इस सूची में सबसे कम है। हालांकि सूची में स्थानों के निर्धारण में पुरस्कार राशि को जोड़ा जाता है लेकिन मुख्य रूप से सहायक राशि यानि एंडोर्समेंट मनी से ही स्थानों का चयन किया गया है। इस तरह पीवी सिंधु की कुल कमाई 59 करोड़ 50 लाख रुपये रही है।

पीवी सिंधु की तमाम उपलब्धियों में से फोर्ब्स ने साल 2016 ओलंपिक खेलों में मिले रजत पदक को रेखांकित किया है, जो किसी भारतीय महिला द्वारा पहला रजत पदक था। फोर्ब्स के अनुसार 23 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी के पास ब्रिजस्टोन, नोकिया, पैनासॉनिक जैसे आधा दर्जन ब्रांड हैं।

वहीं सेरेना विलियम्स की कुल कमाई 1.81 करोड़ डॉलर है। यहां पर यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि बच्चे के जन्म के चलते सेरेना विलियम्स 14 महीने टेनिस कोर्ट से दूर रही थीं।

इस सूची में पीवी सिंधु से ठीक ऊपर 1.2 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ वीनस विलियम्स छठे स्थान पर हैं। वीनस और सेरेना विलियम्स दोनों सगी बहनें हैं।

अंतिम स्थान पर टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर हैं, इनकी कुल कमाई 70 लाख डॉलर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad