Advertisement

स्टार इंडिया ने 16,347 करोड़ रुपये में खरीदे IPL के मीडिया अधिकार

स्टा र इंडिया ने सोनी पिक्च र्स को पछाड़ते हुए सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया अधिकार खरीद लिए हैं। स्टा र ने आज हुई नीलामी में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए यह अधिकार खरीदे हैं।
स्टार इंडिया ने 16,347 करोड़ रुपये में खरीदे IPL के मीडिया अधिकार

बता दें कि सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक आइपीएल के विभिन्‍न वर्ष 2018 से 2022 तक के मीडिया राइट्स के लिए नीलामी सोमवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई। ये दूसरी बार है जब आईपीएल के तमाम राइट्स के लिए बोली लगी। पहली बार साल 2008 में सोनी ने भारतीय उपमहाद्वीप के राइट्स करीब 8200 करोड़ में खरीदे थे।

आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टार इंडिया ने 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का प्रसारण अधिकार खरीद लिया है। स्टार इंडिया को 2018 से 2022 तक ये अधिकार हासिल हुए हैं। इससे पहले टीवी और डिजिटल के अधिकार सोनी के पास थे।

 


 

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में नोवी डिजिटल ने आईपीए के वैश्विक डिजिलट राइट्स 302.2 करोड़ रुपये में खरीदे थे। नीलामी के लिए भारतीय चैनल्स के अलावा भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म, अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट अफ्रीका के अलावा रेस्ट ऑफ वर्ल्ड के लिए बुलाई गईं थीं। इसके बाद प्रसारण अधिकारों को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें पहला है टीवी प्रसारण और दूसरा है डिजिटल। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad