Advertisement

विराट कोहली बने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर तो रिकॉर्ड बनाते ही रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने...
विराट कोहली बने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर तो रिकॉर्ड बनाते ही रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने मैदान के बाहर भी एक कीर्तिमान स्थापित किया है। कोहली के नाम खेल के मैदान से इतर एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को पछाड़ा है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 49.9 मिलियन फॉलोअर हैं और अब वह दूसरे नंबर हैं।

प्रियंका चोपड़ा आगे थी

साल 2020 की शुरुआत तक प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली से आगे थी। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में टॉप-10 भारतीय हस्तियों में विराट कोहली इकलौते क्रिकेटर हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 20.1 मिलियन फॉलोअर हैं।

दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर

विराट कोहली ने अब तक इंस्टाग्राम पर कुल 930 पोस्ट की हैं, वहीं विराट इंस्टाग्राम पर सिर्फ 148 लोगों को फॅालो करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक इंस्टाग्राम पर कुल 3056 पोस्ट किया है और वह 505 लोगों को फॉलो करती हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम दीपिका पादुकोण का है जिनके 44.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी

दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। जिनके 200 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो ने 2019 में पेड इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 340 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि युवेंटस क्लब में उनका सालाना पैकेज 242 करोड़ रुपए का है। रोनाल्डो को इंस्टाग्राम पर हरेक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 6.9 करोड़ रुपए मिले हैं। सोशल मीडिया से कमाई के मामले में रोनाल्डो के बाद लियोनल मेसी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के खिलाड़ी मेसी ने 36 पोस्ट से करीब 165 करोड़ रुपए कमाए। कोहली एक साल में करीब 8.3 करोड़ रुपए की कमाई कर सूची में 11वें नंबर पर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad