Advertisement

हॉकी: बारिश के कारण नहीं हुआ एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल, भारत-पाक संयुक्त विजेता

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद...
हॉकी: बारिश के कारण नहीं हुआ एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल, भारत-पाक संयुक्त विजेता

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। ट्रॉफी किसे दें इसके लिए टॉस का सहारा लिया गया। भारत ने टॉस जीता। इससे पहले मलेशिया ने जापान को शूटआउट में 3-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

पहली बार दोनों देश चुने गए संयुक्त विजेता

भारत ने इस टूर्नामेंट के लीग चरण में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। भारत और पाकिस्तान ने अब तक 176 मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 62, पाकिस्तान ने 82 जीते हैं जबकि 32 मुकाबले ड्रॉ रहे।

भारत और पाकिस्तान 30वीं बार फाइनल में आमने-सामने थे। भारत और पाकिस्तान के बीच जीत-हार का स्कोर 13-16 है। यह पहला मुकाबला है, जिसमें दोनों संयुक्त विजेता घोषित किए गए।

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का यह चौथा फाइनल था। इस साल के नतीजे को मिलाकर भारत तीन बार (2011, 2016, 2018) जबकि पाक भी इतने ही बार (2012, 2013 और 2018) चैम्पियन बना।

टीम इंडिया दो साल से नहीं हारी

भारतीय टीम एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में पिछले दो साल से एक भी मुकाबला नहीं हारी है। 2016 में टीम ने सात में से छह मैच जीते थे, जबकि एक ड्रॉ रहा था। वहीं, इस साल भारत ने पांच मुकाबले जीते और एक ड्रॉ कराया।

पाकिस्तान की हॉकी टीम 32 महीने और 11 मुकाबले से भारत के खिलाफ नहीं जीती है। पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार फरवरी 2016 में साउथ एशियन गेम्स में हराया था। तब से दोनों के बीच 11 मैच हुए। इसमें भारत ने 10 में जीत हासिल की और एक ड्रॉ रहा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad