Advertisement

यूरोप दौरे पर भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 2-1 से हराया

यूरोपीय दौरे पर भारतीय टीम का ये चौथा मैच था जिसमें उसे लगातार दूसरी जीत मिली है। इससे पहले रविवार को खेले गए मैच में कप्तान मनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 4-3 से हराया था।
यूरोप दौरे पर भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 2-1 से हराया

यूरोप दौरे पर गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सोमवार को मेजबान और विश्व की चौथे नंबर की टीम नेदरलैंड्स को 2-1 से हराकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का बेहतरीन तोहफा दिया है। भारत की ओर से गुरजंत सिंह और कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल किए।


भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया और इसका फायदा उसे पहले क्वार्टर में मिला। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने मैच के चौथे ही मिनट पहला गोल दाग दिया। इसके बाद भारत ने रक्षात्मक खेलते हुए नीदरलैंड के कई आक्रमण विफल किए। आखिरी क्वार्टर में भारत ने फिर आक्रामक खेल दिखाया और कप्तान मनप्रीत सिंह ने 51वें मिनट में गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। आखिरी समय में नीदरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इस बढ़त को 2-1 भले ही कर दिया लेकिन वो स्कोर बराबर नहीं कर सके। नीरदलैंड की ओर से 58वें मिनट में सेंडर डी विन ने एकमात्र गोल किया।

यूरोपीय दौरे पर भारतीय टीम का ये चौथा मैच था जिसमें उसे लगातार दूसरी जीत मिली है। इससे पहले रविवार को खेले गए मैच में कप्तान मनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय टीम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 4-3 से हराया था। वहीं इस दौरे पर भारत को शुरुआत के दो मैंचों में पांचवी रैंक की टीम बेल्जियम के हाथों हार मिली थी। भारत का अब अगला और अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रिया की टीम से 16 अगस्त को होगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad