Advertisement
Home खेल हॉकी भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत

आउटलुक टीम - AUG 27 , 2023
भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत
भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत
आउटलुक टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मस्कट में एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की।

भारत ने शुक्रवार को पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-2 से हराया था। इस जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने शनिवार को आक्रामक शुरुआत की जिसमें फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। उन्होंने 30वें मिनट में दूसरा गोल किया।

भारत के लिए अन्य गोल अक्षता धेकाले ने आठवें, मरियाना कुजुर ने 12वें, ज्योति ने 23वें, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने 27वें और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में किये।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
MORE FROM OUTLOOK HINDI

Advertisement
Advertisement