Advertisement

टोक्यो ओलंपिक: दुती चंद सेमीफाइनल की रेस से बाहर, अब इन दिग्गजों पर भारत की निगाहें

टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन धाविका दुती चंद ने निराश किया। वह महिलाओं की 200 मीटर रेस में सेमीफाइनल की...
टोक्यो ओलंपिक: दुती चंद सेमीफाइनल की रेस से बाहर, अब इन दिग्गजों पर भारत की निगाहें

टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन धाविका दुती चंद ने निराश किया। वह महिलाओं की 200 मीटर रेस में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं।

भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की। वह हीट 2 में आखिरी स्थान पर रहीं। उन्होंने 200 मीटर दूरी को पूरा करने के लिए 23.85 सेकेंड के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था। 

अब 11वें दिन जिन भारतीय एथलीटों पर निगाहें रहेंगी उनमें डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर से पदक की उम्मीद होगी वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। जबकि निशानेबाजी में एश्वर्य प्रताप सिंह औ संजीव राजपूत पर नजरें रहेंगी। , घुड़सवारी में फवाद मिर्जा से उम्मीदें हैं। क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी।

बता दें कि बीता 10वां दिन भारत के नजरिए से बेहद शानदार रहा। शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम  रोशन किया। जबकि चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad