Advertisement

भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

अगला जूनियर हॉकी विश्व कप इस साल आठ से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेला जायेगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी जिनमें गत चैम्पियन जर्मनी, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, भारत, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और स्पेन शामिल हैं।
भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, जूनियर हाकी विश्व कप खेल के भविष्य का परिचायक है। इससे आने वाले समय के खिलाड़ी मिलते हैं। ऐसे टूर्नामेंट के लिये भारतीय हॉकी से बेहतर मेजबान कौन हो सकता है।

एफआईएच अध्यक्ष लिएंडो नेग्रे ने कहा,  लखनऊ जूनियर विश्व कप के आयोजन के लिये बेहतरीन स्थान है। यहां लोग हॉकी के दीवाने हैं। उनकी ऊर्जा और आला दर्जे के टूर्नामेंटों के सफल आयोजन का हॉकी इंडिया का अनुभव मिलकर इसे यादगार टूर्नामेंट बनायेगा। महिला जूनियर विश्व कप चिली के सैंटियागो में 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा जिसमें भारत शामिल नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad