Advertisement

जानें कौन हैं साजन प्रकाश जिन्होंने रचा इतिहास, अब टोक्यो में लहराएंगे तिरंगा

'ए' क्वालिफिकेशन टाइम पार करके साजन प्रकाश भारत के पहले तैराक बन गए हैं। प्रकाश ने रोम में हुए कोली...
जानें कौन हैं साजन प्रकाश जिन्होंने रचा इतिहास, अब टोक्यो में लहराएंगे तिरंगा

'ए' क्वालिफिकेशन टाइम पार करके साजन प्रकाश भारत के पहले तैराक बन गए हैं। प्रकाश ने रोम में हुए कोली ट्रॉफी में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा मात्र 1 मिनट 56.38 सेकेंड में पूरी कर यह रिकॉर्ड कायम किया है। रियो ओलंपिक 2016 में खेल चुके साजन टोक्यो ओलंपिक 'ए' स्टैंडर्ड में 0.1 सेकेंड से कायम रहे। टोक्यो ओलंपिक 'ए' स्टैंडर्ड 1 मिनट 56.48 सेकेंड है।

अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने के बाद 27 साल के प्रकाश ने बताते हैं कि मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है और जिस तरह से मैंने प्रशिक्षण लिया था उस पर मुझे पूरा विश्वास था। यह मेरा आखिरी मौका था औऱ मुझे पता था कि मैं इसे कर लूंगा। मैं पिछले मुकाबलों में क्वालीफाइंग मार्क के इतने करीब आ गया था। मेरे कोच प्रदीप कुमार सर और मैंने अपनी टेपरिंग की योजना इस तरह से बनाई कि मैं सर्बिया और रोम में इन दो इवेंट में शिखर पर पहुंच जाऊं।

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के महासचिव मोनल चोकशी ने कहा कि रोम में प्रकाश की उपलब्धि ने भारतीय तैराकी के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

केरल के प्रकाश ने पिछले हफ्ते बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में 1 मिनट 56.96 सेकेंड में पूरी की थी, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय तैराकी महासंघ ने ट्विट किया कि भारतीय तैराकी के लिए ऐतिहासिक पल। साजन प्रकाश ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन समय निकाला, बधाई।

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad