हरियाणा की इस एथलीट ने अमेरिका के केलिफोर्निया में चल रहे यंग थ्रोअर्स क्लासिक में स्वर्ण पदक जीतकर रियो के लिए क्वालीफाई किया है। ओलिंपिक की योग्यता हासिल करने के लिए 61 मीटर दूर डिस्कस फेंकना था और पूनिया ने वही किया।
इस टूर्नामेंट में पूनिया ने 62.62 मीटर दूर डिस्कस फेंक कर जरुरी मानदंड हासिल किया। उनकी प्रतिद्वंद्वी स्टेफिनी ब्राउन ने 60.50 मीटर दूर डिस्कस फेंका। सीमा अंतिल पूनिया इससे पहले दो बार 2004 और 2012 में ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए खेल चुकी हैं। 2014 में उन्होंने एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
सीमा अंतिल पूनिया को डिस्कस थ्रो में रियो ओलिंपिक का टिकट मिला
महिला सशक्तिकरण पर जोर देने वालों के लिए यह एक खुशखबरी है। 32 साल की सीमा अंतिल पूनिया ने डिस्कस थ्रो में रियो ओलिंपिक का टिकट हासिल कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement