Advertisement

जमुना बाई के दो रुपये 33 साल बाद भी नहीं भूले सीएम शिवराज, भावुक होकर बताई कहानी

आज जहाजपुर में एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री से मिलने एक बुजुर्ग महिला आई, जिसका नाम जमुना...
जमुना बाई के दो रुपये 33 साल बाद भी नहीं भूले सीएम शिवराज, भावुक होकर बताई कहानी

आज जहाजपुर में एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री से मिलने एक बुजुर्ग महिला आई, जिसका नाम जमुना बाई था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमुना बाई को देखा और उनके चरण स्पर्श कर उन्हें गले से लगा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वे पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे थे तो जमुना भाई ने उन्हें आशीर्वाद दिया था और चुनाव लड़ने के लिए दो रुपए भी दिए थे।
 
आज मुख्यमंत्री चौहान ने जमुना बाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जमुना बाई ने मुख्यमंत्री को भरपूर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब वह 1990 में बुधनी से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे, तब जमुना बाई ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया था। इसके साथ ही उन्हें 2 रुपये की राशि देकर कहा था कि तुम चुनाव लड़ो और खूब आगे बढ़ो।
 
मुख्यमंत्री के इस तरह जमुना बाई को गले लगा कर उनसे आशीर्वाद लेने को लेकर वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गईं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों से कहा कि वे बुधनी वालों के लिए मुख्यमंत्री नहीं, भैया और मामा हैं। जहाजपुर वालों के आग्रह पर वे आज उनके बीच पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad