Advertisement

“हर घर तिरंगा” अभियान का राज्यभर में आयोजन किया जाएगा : खेल-कूद तथा युवक सेवा मंत्री श्री हर्ष संघवी

गांधीनगर 08 अगस्त, 2024: केन्द्र सरकार द्वारा 8 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान समग्र देश में हर घर तिरंगा अभियान...
“हर घर तिरंगा” अभियान का राज्यभर में आयोजन किया जाएगा : खेल-कूद तथा युवक सेवा मंत्री श्री हर्ष संघवी

गांधीनगर 08 अगस्त, 2024: केन्द्र सरकार द्वारा 8 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान समग्र देश में हर घर तिरंगा अभियान उत्सवपूर्वक आयोजित किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी के मार्गदर्शन में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार द्वारा भी 8 से 15 अगस्त के दौरान समग्र राज्य में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

खेल-कूद तथा युवक सेवा मंत्री श्री हर्ष संघवी ने बुधवार को गांधीनगर में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में राज्य के मुख्य चार महानगरों राजकोट, सूरत, वडोदरा एवं अहमदाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। 10 अगस्त को राजकोट में, 11 अगस्त को सूरत में, 12 अगस्त को वडोदरा में तथा 13 अगस्त को अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के उपरांत राज्य की महानगर पालिकाओं, नगर पालिकाओं और 14,292 ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा का उत्सव मनाया जाएगा। इस यात्रा में 2,200 से अधिक संस्थाएँ सहभागी होंगी। इसके अतिरिक्त; विशेष रूप से सीमावर्ती गाँवों में घरों पर तिरंगा फहरा कर तिरंगा यात्रा भी आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त; राज्य के मुख्य 75 आइकॉनिक स्थलों पर भी यह पर्व मनाया जाएगा। इस उत्सव में राज्य के सभी घरों, दुकानों, औद्योगिक घरानों व इकाइयों, सरकारी कार्यालयों, निजी कार्यालयों तथा ठेलों आदि पर तिरंगा फहराया जाने वाला है। राज्य में इस उत्सव के आयोजन में सभी विभाग एवं जिला प्रशासन भी परस्पर समन्वय में रह कर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के शैक्षिक संस्थानों में देश भक्ति की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्र प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जोड़ा कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता तथा तिरंगे का सम्मान बनाए रखने संबंधी समझ भी दी जाएगी।

श्री संघवी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में 40 से 50 लाख तिरंगों का वितरण किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न शहरों के चार मार्गों पर नागरिकों को तिरंगों का वितरण भी किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा राज्य की एसटी बसों में भी यात्रियों को तिरंगों का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चार महानगरों में लगभग 2 किलोमीटर के रूट पर तिरंगा यात्रा/मेगा परेड का आयोजन होगा। इसमें सूरत व अहमदाबाद में 1 लाख से अधिक, जबकि राजकोट व वडोदरा में 50 से 70 हजार नागरिक सहभागी होंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सशस्त्र बलों के बैंड, पुलिस बैंड, स्कूल बैंक तथा अन्य निजी बैंड द्वारा देश भक्ति पर आधारित धुनें प्रस्तुत की जाएंगी। राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक वृंदों द्वारा विभिन्न स्थानों पर विख्यात नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कुल 9 झाँकियाँ (टैब्लो) प्रदर्शित की जाएंगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हो रहे इस आयोजन-उत्सव में इस बार हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा रन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा शपथ, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान तथा तिरंगा मेला जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने वाला है। खेल-कूद तथा युवक सेवा मंत्री श्री हर्ष संघवी ने राज्य के नागरिकों का आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में सहभागी बनें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad