Advertisement

जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें। जल स्रोतों...
जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश भर में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया जा रहा है। सभी 55 जिलों में जिला , तहसील, पंचायत , ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया।

इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, विधायक श्री सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, महापौर श्री मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा एसीएस डॉ राजेश राजौरा, डीजी पुलिस, संभागायुक्त  उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए मैं पुलिस प्रशासन को बधाई देता हूं। जल स्रोतों के संरक्षण का यह अभियान इसी प्रकार निरंतर जारी रहे। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पुलिस महानिरीक्षक श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ 5 जून से ही पुलिस लाइन से तालाब का पुलिस विभाग के वॉलिंटियर्स द्वारा गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। तालाब का 15 फीट तक गहरीकरण किया जाएगा। साथ ही वर्षा के दौरान 1500 से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान को उत्सवी माहौल दिया गया, जिसमे तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव का कार्यक्रम में पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा कार्यक्रम में आकर्षक धुनों का प्रदर्शन किया गया। नगर निगम के वॉलेंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई गई।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में पाम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad