Advertisement
19 अगस्त 2024 · AUG 19 , 2024

सप्तरंग

ग्लैमर जगत की खबरें
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा

यहां हैं बंधु

परिवार का कोई सदस्य राजनीति में हो, तो कभी-कभी फोटो के मायने बदल जाते हैं। निक जोनस पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ होते, तो कई बात न होती। सासू मां मधु चोपड़ा इसमें थोड़ा बोनस होतीं। परिणीति चोपड़ा भी जुड़ गईं तो कमेंट दोनों बहनों की केमेस्ट्री पर होते। लेकिन ये परिणीति के पतिदेव राघव चड्ढा के होने भर से जनता हाय-हाय करने लगी। सांसद महोदय कभी देश में भी रहा करो।

हम तो चले परदेस

अनुष्का शर्मा विराट कोहली

फिल्मी पारी भी हो गई और खेल की भी। तो अब देश हुआ बिराना। खबर है कि पिच से रिटायर होने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ लंदन बसने जा रहे हैं। तैयारी पूरी है। घर खरीदा जा चुका है और सामान बांधा जा रहा है। जब खेल और अभिनय नहीं, तो यहां रह कर क्या करेंगे। बच्चे विदेशी आबोहवा में पले-बढ़े इससे अच्छा क्या होगा। बाद में विदेश से आकर बच्चों की वैल्यू बढ़ ही जाएगी।  

कम समझिए

पत्नी के साथ पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी बीवी, रुकिए तो सही तीसरी पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, खबर आगे है। हां, तो तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा ने सिंगापुर विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। अन्ना रूस की हैं और फिलहाल भारत में ही रहती हैं। समारोह में कल्याण खुद पहुंचे थे। कभी-कभी राजनीति की दुनिया से पढ़ाई की दुनिया में झांक लेना चाहिए।

हाथ कंगन को आरसी

अमिताभ और जया बच्चन

अमिताभ बच्चन हों या कोई और, पत्नी के आगे सब नतमस्तक हैं। यह बात यूं ही नहीं कह दी गई है, भाईसाब। ये फोटो तो देख ही रहे हैं न। उनके प्रशंसकों के बीच वे कुछ भी हों, मिलेनियम स्टार, बिग बी, मिस्टर बच्चन। क्या फर्क पड़ता है। पत्नी जया बच्चन के लिए आम पति की तरह छाता पकड़े बच्चन साहब कितने भोले-भाले दिखाई पड़ रहे हैं। मिसेज बच्चन को फर्क नहीं पड़ता कि छाता संभालने वाला स्टार है।

नाक का सवाल

जाह्नवी कपूर

ये नाक बड़ी पेचीदा चीज है। हर बवाल इसके नाम है। कभी राजनीति में दादी की नाक के पीछे लोग पड़ जाते हैं, तो कभी अभिनय में। एक प्लास्टिक सर्जन ने खुलासा किया है कि उन्होंने जाह्नवी कपूर की नाक की सर्जरी की है। मिस कपूर नाक मम्मी श्रीदेवी की तरह चाहती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement