Advertisement

सप्तरंग

ग्लैमर जगत की खबरें
दिलजीत दोसांझ

दिल लुमिनाती

दिल अभी भी हिंदुस्तानी ही है। बस टूर का नाम लुमिनाती है। गबरू जवान, पंजाबी मुंडा दिलजीत दोसांझ आजकल ‘कीमत’ को लेकर बातचीत का मुद्दा हैं। वर्ल्ड टूर कर रहे दिलजीत के कंसर्ट की टिकट की कीमत 19 हजार तक पहुंच जाने पर हो रही आलोचना का चमकीला स्टार पर कोई असर नहीं पड़ रहा। उनके प्रशंसकों का कहना है कि उन्हें इस टूर के इंडिया वर्जन का बेसब्री से इंतजार है। पॉजीटिव ‘वाइब्स’ तो प्राइसलेस होती है। 

मेरे चांद

अदिति राव हैदरी

यूं तो चांद रात में निकलता है, लेकिन अदिति राव हैदरी के लिए उनका चांद तेलंगाना के वानापार्थी के 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में निकला। जैसा रूप सादा था, वैसी ही सादी थी शादी। सिद्धार्थ के साथ पारंपरिक रूप से विवाह बंधन में बंधने के बाद अदिति ने लिखा, ‘तुम मेरे चांद-सूरज और सितारे हो। परीकथाओं की तरह हमेशा साथ बने रहना।’ और एक चांद उनकी मेहंदी में भी था। 

बहुरानियां

काजल राघवानी

भोजपुरी फिल्म बड़की बहू छोटकी बहू की यूट्यूब पर धूम मची हुई है। लाखों व्यूज लेकर फिल्म गर्दा उड़ा रही है। काजल राघवानी और रानी चटर्जी की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक क्लिक पर क्लिक किए जा रहे हैं। दोनों बहुरिया की लाइक, शेयर और कमेंट की तो खैर गिनती ही नहीं है। पारिवारिक कहानी और दोनों का जबर्दस्त अभिनय फिल्म को सुपर-डुपर हिट करा रहे हैं।  

तैमूर 2.0

राहा कपूर

अभी तक तो आलिया भट्ट ही बेबी थीं, लेकिन अब उन्हें समझ आ गया है कि वे बड़ी हो गई हैं। राहा कपूर ने पैपराजी के बीच उन्हें पीछे कर दिया है। राहा, राहा की पुकार के बीच बेबी भी खूब खुश होती है। एयरपोर्ट से लेकर रेस्टोरेंट तक। जिसे देखो उनकी तस्वीर लेने के लिए आतुर है। राहा ने तैमूर और जेह को भी पीछे छोड़ दिया है। राहा की मासूमियत फिरहाल नंबर वन पर है। 

टाइगर नहीं सिकंदर

सलमान खान

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म सिकंदर के एक गाने की शूटिंग के लिए जबर्दस्त तैयारी चल रही है। मेकर्स इसे ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं। बैकग्राउंड में 200 से ज्यादा एक्सट्रा कलाकार डांस करेंगे। लाइट और सेट इतना शानदार होगा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह जाएं। यह तो ठीक है सब कुछ इतना जबर्दस्त होगा, तो फिर सलमान और रश्मिका का क्या करेंगे?

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement