पापा प्यारे
नन्हे फतेहसिंह खान दुनिया में पधार चुके हैं। उनके आते ही दो लोगों की पहचान बदल गई। कल तक चक दे गर्ल के नाम से मशहूर सागरिका घाटगे मम्मी हो गईं और मशहूर क्रिकेटर जहीर खान पापा बन गए। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद जहीर-सागरिका ने जब शादी का फैसला लिया तब दो धर्मों के बीच माहौल वैसा ही था, जैसा आज है। लेकिन शादी के आठ साल गुजर गए और दुनिया को जो शंकाएं थीं, वह धरी की धरी रह गईं। जहीर और सागरिका की मुस्कान के आगे अब क्या कहना।
आस्था
मन्नतें वहीं मांगते हैं, जिन्हें उसके पूरे होने में यकीन होता है। पवन कल्याण की रूसी पत्नी अन्ना को तिरुमला की पहाड़ी पर विराजे भगवान वेंकटेश्वर पर उतना ही यकीन है, जिनता किसी आम भारतीय को। अन्ना और पवन के बेटे मार्क शंकर के दुर्घटना में घायल होने के बाद अपने केश अर्पित करने की न सिर्फ मन्नत मांगी, बल्कि पूरी आस्था और विश्वास के साथ उसे पूरा भी किया। अन्ना ने इसे ‘‘बेहतरीन आध्यात्मिक अनुभव’’ बताया।
इलेवन मिनट्स
शौक बड़ी चीज है। पैसा हो, तो हर शौक को पूरा करना इंसान जरूरी समझता है, जैसे कैट पैरी। कैट अपनी गर्ल गैंग के साथ इसी शौक के चलते अंतरिक्ष की सैर कर आईं। रॉकेट में बैठे-बैठे उन्होंने गाना गाया और 11 मिनट तक पृथ्वी और आसमान के बीच की काल्पनिक कॉर्मन रेखा के नजारे देखे। नीले स्पेस सूट में सजी ये सभी लड़कियां अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं और चाहती हैं कि एक बार फिर चांद के दीदार करें।