Advertisement

“सरकार से लड़ रही जनता ”

इस बार मध्य प्रदेश के मतदाता बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी रणनीतियों और उम्मीदों को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से रवि भोई ने बातचीत कीः

पिछले चुनावों से यह चुनाव अलग कैसे है?

इस बार जनता सरकार के खिलाफ है। पार्टी की जगह जनता सरकार से लड़ती दिख रही है।

कांग्रेस के घोषणा-पत्र को भाजपा झूठ का पुलिंदा बता रही है?

कांग्रेस का घोषणा-पत्र वचन-पत्र है। इसमें किसानों का कर्ज 10 दिन के भीतर माफ करने की बात कही गई है। प्रदेश में सरकार बनते ही इसे पूरा करेंगे।

भाजपा का कहना है कि बिखराव के डर से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित नहीं किया है?

भाजपा का काम तो सिर्फ आरोप लगाना है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करने की परंपरा नहीं है। पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से जरूर कुछ नेता दुखी हैं।

कितनी सीटें जीतने की उम्मीद है?

मैंने पूरे प्रदेश का दौरा नहीं किया इसलिए सीटों के बारे में कोई दावा नहीं करूंगा। लेकिन इतना तय है कि इस बार मध्य प्रदेश के मतदाता बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। विंध्य क्षेत्र की 30 सीटों में से 20 पर हम जीत रहे हैं और 10 पर कांटे का मुकाबला है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement