Advertisement

अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, तीन की मौत, कई घायल

अमेरिका के कोलारोडो शहर में अंधाधुंध गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, तीन की मौत, कई घायल

अंधाधुंध गोलीबारी की इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद बंदूकधारी ने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि वारदात के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। अधिकारियों के मुताबिक, बीती शाम बंदूकधारी कोलोराडो स्थित प्लैन्ड पैरेंटहुड क्लिनिक में घुसा और उसने कई घंटों तक वहां कर्मियों और मरीजों को बंधक बना कर रखा। प्लैंन्ड पैरेंटहुड इमारत में हुए हमले की जानकारी देते हुए कोरोलाडो के मेयर जॉन सूदर्स ने बताया कि घटना में मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है, जबकि पांच पुलिस अधिकारी सहित नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। मेयर ने दावा किया कि किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है। पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग खुद को बचाने की खातिर किसी तरह एक सुरक्षित कमरे में जमा हो गए थे।

 

मेयर सूदर्स ने गोलीबारी के बंद होने की जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है। अमेरिका के स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे एक संदिग्ध असॉल्ट राइफल के साथ केंद्र में दाखिल हुआ। खबर है कि हमलावर बहुत सारे सामान के साथ वहां पहुंचा था। हालांकि उन सामानों में क्या था इसका अभी पता नहीं चल सका है। उस शख्स ने 11.30 बजे गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस के अनुसार हमलावर केंद्र के अंदर से हमलावर केंद्र के भीतर से पुलिस वालों पर गोलियां चला रहा था।  

 

जिस परिवार नियोजन केंद्र में यह घटना हुई उसे 'प्लैन्ड पेरेन्टहुड' नामक एक संस्था संचालित करती है। पूरे अमरीका में इस संस्था के सात सौ क्लीनिक हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि  प्लैन्ड पैरेंटहुड परिवार नियोजन केंद्र को ही खासकर क्यों निशाना बनाया गया। प्लैन्ड पैरेंटहुड में महिलाओं के गर्भपात की सुविधा भी मौजूद है और यह संगठन समाज के रूढि़वादियों की आलोचना का केंद्र बनता रहा है। गर्भपात कराने की वजह से इस संश्था के विरुद्ध कई विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं। पिछले दिनों गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के जारी होने के बाद यह अस्पताल करीब एक महीने तक सुर्खियों में रहा है। वीडियो में संगठन के अधिकारी गर्भपात से मिले भ्रूण का चिकित्सकीय अनुसंधान के लिए इस्तेमाल करने पर चर्चा करते दिख रहे हैं।

 

उधर घटना की गंभीरता को देख सक्रिय हुए व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका की गृह सुरक्षा सलाहकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को स्थिति से अवगत कराया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad