Advertisement

महिलाओं का शिकारी और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का शिकारी और सबसे खराब शोषक बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा है कि अगर उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन और उनके पति और अधिक अनुचित टेप जारी करेंगे तो वे उनके खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर देंगे। एंब्रिज पेनसिल्वेनिया में एक रैली में ट्रंप ने कहा, अगर वे अनुचित बातों के और टेप जारी करेंगे तो हम भी बिल और हिलेरी द्वारा किए गए अनुचित कामों के बारे में बोलते रहेंगे।
महिलाओं का शिकारी और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप

उन्होंने कहा, बिल क्लिंटन इस पद पर रहते हुए महिलाओं का सबसे खराब शोषक था। वह शिकारी था। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई अनुचित टिप्पणियों के अगर और टेप क्लिंटन दंपत्ति द्वारा जारी किए जाएंगे तो वे भी उनके कथित यौन उत्पीड़न के मामलों के बारे में बोलेंगे। 70 वर्षीय ट्रंप ने आरोप लगाया कि मीडिया के समर्थन के बगैर हिलेरी को कुत्ता पकड़ने की नौकरी पर भी नहीं रखा जाता।

ट्रंप ने कहा,  महिलाओं के साथ व्यवहार के मुद्दे पर मैंने हिलेरी और मीडिया के पाखंड को जगजाहिर किया है। 12 साल पहले कहे गए मेरे शब्दों को लेकर सभी नेटवर्कों पर 72 घंटों तक मुझे लताड़ा गया जो कि महज एक लॉकर रूम की बातचीत थी। लेकिन बिल क्लिंटन ने तो भोली-भाली महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था और हिलेरी ने उन महिलाओं पर क्रूरतापूर्ण हमला बोला था। उन्होंने कहा की हिलेरी क्लिंटन के चरित्र के भीतर झांकना हो तो देखना चाहिए कि बतौर वकील उन्होंने 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने वाले एक पुरूष का बचाव किया था।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad