Advertisement

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा में कुछ छूट का किया ऐलान, इन्हें मिलेगा फायदा

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा धारकों को बड़ी राहत दी है। ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के कुछ नियमों में...
ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा में कुछ छूट का किया ऐलान, इन्हें मिलेगा फायदा

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा धारकों को बड़ी राहत दी है। ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के कुछ नियमों में ढील देने का ऐलान किया है। इस फैसले से इन वीजा धारकों को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति मिल सकेगी। खास तौर से उन लोगों को इससे फायदा मिलेगा जो वीजा प्रतिबंध की वजह से नौकरी छोड़कर गए थे। अगर वो उन्हीं नौकरियों में वापस आते हैं तो इस छूट का फायदा मिल सकता है।

एच-1बी वीजा के नियमों में छूट का ऐलान

इस संबंध में अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के सलाहकार ने बताया कि जो भी आवेदक अमेरिका में अपनी पहले की अपनी कंपनी में नौकरी के लिए अपील करेंगे तो एच-1बी वीजा की कुछ शर्तों में राहत की वजह से उन्हें इसका फायदा मिल सकता है। प्रशासन ने तकनीकी विशेषज्ञों, वरिष्ठ-स्तरीय प्रबंधकों और अन्य कर्मियों को भी यात्रा की अनुमति दी है, जो एच -1 बी वीजा रखते हैं। यही नहीं उनकी यात्रा अमेरिका के तुरंत और निरंतर आर्थिक सुधार को सुविधाजनक बनाने के लिए बेहद जरूरी है।

एच1-बी वीजा की शर्तों में राहत से इन्हे मिलेगा फायदा

ट्रंप प्रशासन ने उन वीज़ा धारकों को भी यात्रा की अनुमति दी है जो कोविड-19 महामारी के प्रभावों को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। खास तौर से लोगों के स्वास्थ्य और हेल्थकेयर प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहे हैं। अमेरिका में कोरोना संकट से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में अमेरिकी सरकार ने एच-1 बी वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

22 जून को किया था एच-1 बी वीजा को निलंबित

22 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल के लिए एच-1 बी वीजा निलंबित करने की घोषणा की थी। इससे भारत समेत दुनिया के आईटी प्रोफेशनल के बड़े झटका के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, अब अमेरिकी प्रशासन ने वीजा प्रतिबंध को वैकल्पिक बना दिया है, जिससे एच-1 बी वीजा धारकों को कुछ शर्तों पर अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।

एच-1बी वीजा क्या है

एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है। अमेरिका में कार्यरत कंपनियों को यह वीजा ऐसे कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए दिया जाता है जिनकी वहां कमी होती है। इस वीजा की वैलिडिटी छह साल की होती है। अमेरिकी कंपनियों की डिमांड की वजह से भारतीय आईटी प्रोफेशनल को एच1-बी वीजा सबसे अधिक मिलता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad