Advertisement

रिहाना-ग्रेटा के बाद कमला हैरिस की भांजी मीना ने किया किसानों का समर्थन, बोली- "सबसे बड़े लोकतंत्र में किसानों पर हो रहा हमला"

देश में चल रहे किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित देश के...
रिहाना-ग्रेटा के बाद कमला हैरिस की भांजी मीना ने किया किसानों का समर्थन, बोली-

देश में चल रहे किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित देश के कोने-कोने से आए किसान दिल्ली के विभिन्न बार्डरों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों के समर्थन में अब देश के नेता और अभिनेताओं के अलावा विदेश के भी नेता भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमल हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने भी किसानों के प्रदर्शन को लेकर अपना बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एक महीने पहले दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला किया गया। अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

मीना हैरिस ने ट्वीट कर कहा कि 'यह कोई संयोग नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर एक महीने से हमला किया गया और अब सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। यह संबंधित मामला है। हम सभी को भारत के इंटरनेट शटडाउन और किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अर्धसैनिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।' गौरतलब है कि ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल पर धाबा बोल दिया था। इस प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई झड़प में चार लोगों की मौत  हो गई। वहीं, भारत में किसान आंदोलन के दौरान विभिन्न कारणों से 150 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है।

 

बता दें की मीनाक्षी एश्ले हैरिस जिन्हें मीना हैरिस के नाम से भी जाना जाता है। वह पेशे से अमेरिकी वकील, बच्चों की किताब लिखने वाली लेखक, प्रेड्यूसर और फिनोमेनेल वुमैन एक्शन कैंपेन की संस्थापक हैं। इसके साथ ही वह अमेरिका की पहली महिला अश्वेत उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी हैं। मीना की मां का नाम माया हैरिस है जो कमला हैरिस की बहन हैं।

 

  Close Ad