Advertisement

निक्की हेली बोलीं, भारतीय संघर्ष से पीछे नहीं हटते

संयुक्त राष्‍ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली भारतीय मूल का होने को लेकर गर्व महसूस किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय बिरले ही संघर्ष से पीछे हटते पाए जाते हैं।
निक्की हेली बोलीं, भारतीय संघर्ष से पीछे नहीं हटते

उन्होंने अपने एक संबोधन में भारतीय और इस्राइली संस्कृतियों के बीच समानता को रेखांकित करते हुए कहा है कि दोनों देशों के लोग पेशेवर होते हैं। वे बिरले ही संघर्ष से पीछे हटते पाए जाते हैं।

भारतीय मूल की निक्की हेली ने अपनी भारतीय जड़ों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत में ढेर सारी अच्छी चीजें हैं। वे अमेरिकी इस्राइल लोक मामलों की समिति के नीति सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- मैं भारतीय माता-पिता की बेटी हूं, जो मेरे भाइयों, मेरी बहन और मुझे हर दिन यह याद दिलाते थे कि हम सौभाग्यशाली हैं क्योंकि इस देश में रह रहे हैं।

निक्की ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम आपस में काफी जुड़े हुए हैं। हम अपने परिवार को प्यार करते हैं।

हम अपने काम में नैतिकता को महत्व देते हैं और परोपकार में विश्वास करते हैं। हम अक्रामक है। हम प्रतिबद्ध हैं और हम संघर्ष से पीछे नहीं हटते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad