Advertisement

मोदी ने रूस से तेल नहीं खरीदने का आश्वासन दिया: डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके ‘‘मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र...
मोदी ने रूस से तेल नहीं खरीदने का आश्वासन दिया: डोनाल्ड ट्रंप का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके ‘‘मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने साथ ही कहा कि यह कदम यूक्रेन पर आक्रमण रोकने के लिए रूस पर दबाव बढ़ाने की दिशा में एक ‘‘बड़ा कदम’’ होगा। हालांकि ट्रंप के बयान की भारत सरकार ने पुष्टि नहीं की है। वहीं, यह कदम यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए मॉस्को पर दबाव बनाने के ट्रंप के प्रयासों को बल देगा। ट्रंप ने कहा कि तेल नहीं मिलेगा। वह तेल नहीं खरीद रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है। अब हम चीन से भी यही काम करवाने जा रहे हैं। वहीं, रॉयटर के मुताबिक, वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ईमेल से भेजे गए इस प्रश्न का तत्काल उत्तर नहीं दिया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से ऐसी कोई प्रतिबद्धता जताई है।

रूसी तेल खरीदना बंद करने का भारत का वादा वैश्विक ऊर्जा कूटनीति में एक संभावित मोड़ साबित होगा, क्योंकि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच वाशिंगटन, मॉस्को के तेल राजस्व को रोकने के प्रयासों को तेज कर रहा है।

ट्रंप यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने में अपने प्रयासों से निराश हैं, यह युद्ध लगभग चार साल पहले रूस के आक्रमण के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति असंतोष व्यक्त किया है, जिन्हें वे समाधान की राह में सबसे बड़ी बाधा बताते रहे हैं, और शुक्रवार को उनका यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने का कार्यक्रम है।

बता दें कि चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, और इसलिए ट्रंप ने अगस्त में भारत पर टैरिफ बढ़ा दिया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत तुरंत शिपमेंट नहीं रोक सकता, उन्होंने कहा कि यह थोड़ी सी बड़ी प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad