Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस महामारी अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस महामारी अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी मेलानिया का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। सलाहकार डोप हिक्स के कोविड पॉजिटिव आने के बाद दोनों के सैम्पल लिए गए थे। ट्रंप ने अपने सलाहकार डोप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह कदम उठाया है। खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

'साथ में जीतेंगे'

ट्रंप ने हिक्स के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी और बताया था कि उनका और फर्स्ट लेडी मेलानिया का कोरोना टेस्ट हुआ है। हिक्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही ट्रंप क्वारेंटाइन हो गए थे और उनके टेस्ट के नतीजों का इंतजार किया जा रहा था। बाद में ट्रंप ने ट्विटर पर बताया, 'आज मैं और फर्स्ड लेडी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम अपना क्वारेंटाइन और ठीक होने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इससे साथ में जीतेंगे।'

पॉजिटिव आने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया था, होप हिक्स बिना थके लगातार काम कर रही थी। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फर्स्ट लेडी और मैं अपनी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। तब तक हम दोनों खुद को क्वारेंटाइन कर रहे हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने ये नहीं बताया है कि वो कितने दिन के लिए आइसोलेशन में रहेंगे।

होप इन दिनों ट्रंप के चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभा रही थीं। पिछले कुछ हफ्तों से होप राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं। इसलिए ट्रंप और मेलेनिया ने कोविड टेस्ट रिजल्ट आने से पहले खुद को क्‍वारेंटाइन कर लिया है।

ट्रंप ने गुरुवार को एक फंडरेजर कार्यक्रम के लिए न्यू जर्सी की यात्रा की थी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने एक बयान में कहा, 'राष्ट्रपति अपने और अमेरिकी लोगों के लिए काम करने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं।' हिक्स ने इस हफ्ते राष्ट्रपति के साथ कई बार यात्रा की है।

राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हिक्स ने पहले व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्य किया था। वे इस साल चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासन में शामिल हो गई हैं। व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसमें केटी मिलर, उपाध्यक्ष माइक पेंस के प्रेस सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन और राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सेवक शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad