Advertisement

टुडेज चाणक्य सर्वे: क्लिंटन की बढ़त बरकरार, ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए टुडेज चाणक्य ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इस ओपिनियन पोल में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे दिखाई गई हैं।
टुडेज चाणक्य सर्वे: क्लिंटन की बढ़त बरकरार, ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में अब महज 45 दिन शेष रह गए हैं। अब चुनाव अभियान का सबसे ख्य दौर शुरू होने वाला है जिसमें उम्मीदवार सार्वजनिक मंचों पर आकर विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार और योजना रखते हैं। इस कड़ी की पहली बहस कल होने वाली है। ऐसे में ओपिनियन पोल में क्लिंटन को मिली बढ़त उनको मिलने वाले जनसमर्थन की तरफ साफ इशारा करता है। भारतीय सर्वे एजेंसी टुडेज चाणक्य द्वारा जारी किए गए सर्वे में हिलेरी को 45 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ट्रंप को 39 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। हालांकि दोनों के बीच अंतर बहुत ज्यादा नहीं है इसलिए दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने का अनुमान जताया गया है।

किसी बड़े राजनीतिक दल की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित पहली महिला हिलेरी का सामना रियल इस्टेट व्यवसायी ट्रंप के साथ है। दोनों के बीच तीन बहस होनी है जिसमें पहला न्यूयॉर्क शहर से एक घंटे की दूरी पर हैम्पस्टीड के होफ्सटा यूनिवर्सिटी में होना है। करीब डेढ़ महीने बाद होने वाले चुनावों की खातिर दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कल रात जब हिलेरी और ट्रंप आमना-सामना होगा तो काफी कुछ दांव पर होगा और राष्ट्रपति बहस को लेकर यह सबसे ज्यादा टेलीविजन दर्शक आकर्षित करने वाला कार्यक्रम होगा। दस में से आठ मतदाता यानी करीब 74 फीसदी अमेरिकी बहस को देखने की योजना बना रहे हैं। 44 फीसदी को उम्मीद है कि हिलेरी की जीत होगी वहीं 34 फीसदी का मानना है कि ट्रंप बढ़त बनाएंगे। टुडेज चाणक्य ने दावा किया है कि 2008 और 2012 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में उसका सर्वे 100 प्रतिशत सटीक रहा है। गौरतलब है टुडेज चाणक्य भारत की सर्वे एजेंसी है और यहां के चुनावों में भी उसके सर्वे अक्सर सटीक होते रहे हैं। 

  Close Ad