Advertisement

अमेरिका के अलास्का में 8.2 तीव्रता का जोरदार भूंकप, सुनामी का अलर्ट जारी

अमेरिका के अलास्का में पेरीविल से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 8.2 तीव्रता का भूकंप...
अमेरिका के अलास्का में 8.2 तीव्रता का जोरदार भूंकप, सुनामी का अलर्ट जारी

अमेरिका के अलास्का में पेरीविल से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 8.2 तीव्रता का भूकंप आया है। अमेरिकी सरकार ने शर्तों के साथ अलास्का के दक्षिण-पूर्व के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। भूकंप आने के बाद से सुनामी आ सकती है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए सुनामी की संभावना जारी की है। अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने एक बयान में कहा, “अगले तीन घंटों के भीतर कुछ तटों पर इस भूकंप के लिए खतरनाक सुनामी लहरें आने की संभावना है।”

इससे पहले अलास्का के तलकीतना पर्वतीय क्षेत्र में 31 मई की रात 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया और हल्के झटके सोमवार सुबह तक आते रहे। एंकरेज डेली न्यूज के मुताबिक, भूकंप के झटके होमर से लेकर फेयरबैंक्स तक महसूस किए गए। एंकरेज और वसिला इलाकों में ये झटके काफी तेज थे। हालांकि भूकंप के झटकों के बाद किसी के हताहत होने या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं आई। अलास्का भूकंप केंद्र ने बताया कि भूकंप तलकीतना से 96 किलोमीटर पूर्व में 44 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। अलास्का में अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

वहीं, कुछ दिन पहले इंडोनेशिया के मिनाहासा प्रायद्वीप में शाम 5:39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के मुताबिक लुवुक, कबुपाटेन बांगगई, सेंट्रल सुलावेसी, इंडोनेशिया के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह एजेंसी इंडोनेशिया में भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी करने वाली मुख्य राष्ट्रीय एजेंसी मानी जाती है। भूकंप सोमवार 26 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 8:09 बजे केंद्र के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad