Advertisement

क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर रहा संराः ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि वैश्विक संस्था समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें पैदा कर रहा है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में बताया किसंयुक्त राष्ट्र में इतनी अधिक क्षमताएं हैं लेकिन वह अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर रहा।
क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर रहा संराः ट्रंप

उन्होंने कहा किआपने संयुक्त राष्ट्र को समस्याएं सुलझाते हुए कब देखा है? वे नहीं सुलझाते। वे समस्याएं पैदा करते हैं। वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि उनके प्रशासन में क्या अमेरिका संयुक्त राष्ट्र से अलग होने पर विचार कर रहा है?

इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए वैश्विक संस्था, खासतौर पर सुरक्षा परिषद की आलोचना की थी। उन्होंने सुरक्षा परिषद द्वारा इस्राइल के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने को लेकर यह आलोचना की थी।

उन्होंने कहा कियदि यह अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल करता है तो यह बहुत अच्छा है। यदि यह ऐसा नहीं करता तो यह समय और धन की बर्बादी है। टंप ने एक ट्वीट में कहा किहम इस्राइल को ऐसी पूर्ण उपेक्षा और अपमान का शिकार बने रहने नहीं दे सकते। उन्हें अमेरिका में एक बड़ा दोस्त मिला हुआ था लेकिन अब नहीं।

उन्होंने कहा किइस साल की शुरुआत भयावह ईरान समझौते के साथ हुई और अब यह। तुम मजबूत रहो इस्राइल, 20 जनवरी जल्दी ही आ रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad