Advertisement

भारत-रूस संबंध पर सामने आया अमेरिका का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

यूक्रेन-रूस विवाद पर कुछ दिनों पहले रूस ने भारत के रुख की सराहना की थी और अब अमेरिका ने भारत और रूस के...
भारत-रूस संबंध पर सामने आया अमेरिका का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

यूक्रेन-रूस विवाद पर कुछ दिनों पहले रूस ने भारत के रुख की सराहना की थी और अब अमेरिका ने भारत और रूस के संबंधों पर कुछ टिप्पड़ी की है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के साथ भारत के संबंध अलग हैं, और हमारे साथ अलग हैं, इससे बाइडेन प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं है।

अमेरिका ने यह भी कहा कि उसने रूस के साथ संबंध रखने वाले हर देश से नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को सुरक्षित रखने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने को कहा है। अमेरिका ने आगे कहा है कि उसका भारत के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ महत्वपूर्ण हितों और मूल्यों को साझा करता है। प्राइस ने संवाददाताओं से कहा, "हम भारत के साथ महत्वपूर्ण हितों को साझा करते हैं। हम जानते हैं कि भारत का रूस के साथ संबंध है, जो रूस के साथ हमारे संबंधों से अलग है और इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है।"

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, "भारत और रूस के बीच रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में प्रगाढ़ संबंध हैं, जो हमारे पास नहीं है। हमने हर उस देश को कहा है जिनके रूस के साथ संबंध हैं कि वो रचनात्मकता तरीके से इसका लाभ ले सकते हैं।"

गौरतलब है कि कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार रात यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की। रूस ने मध्य और पूर्वी यूक्रेन में कई क्षेत्रों पर कई हमले किए हैं, जिसकी अमेरिका सहित कई देशों ने व्यापक निंदा और प्रतिबंध लगाए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad