Advertisement

पेरिस के स्‍टोर पर बंदूकधारी का कब्‍जा

फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक एक स्‍टोर में घुसकर बंदूकधारी लुटेरों ने करीब 10 लोगों को बंधक बना लिया है।
पेरिस के स्‍टोर पर बंदूकधारी का कब्‍जा

पेरिस के पास आज एक प्रीमार्क स्टोर पर बंदूकधारियों ने कब्जा कर लिया। इस स्टोर के अंदर बंदूकधारियों ने करीब 10 लोगों को बंधक बनाया हुआ है। पुलिस के अनुसार यह स्टोर को लूटने का प्रयास प्रतीत होता है। घटना स्थल पर विशेष बलों को भेजा जा चुका है। एक पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सवेरे साढ़े छह बजे के आसपास दो-तीन हथियारबंद अपराधी प्रीमार्क स्टोर के अंदर घुसे जिसे हमने शुरूआत में दुकान लूटने का एक मामला समझा। पुलिस ने क्वार्टज़ शॉपिंग सेंटर के आसपास के इलाक़े में सभी यातायात रोक दिया है और दुकाने बंद करा दी हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, बंदूकधारियों के स्‍टोर पर हमले के बाद विशेष सुरक्षा बलों ने स्‍टोर से 18 लोगों को बाहर निकाला है। 

 

यह घटना विलेनेयूव-ला-गरेने में हुई। एक अन्य पुलिस सूत्र ने बताया कि स्टोर की एक कर्मचारी ने सवेरे लगभग सात बजे पहले अपने बाॅयफ्रेंड को एक टेक्स्ट मेसेज के माध्यम से सूचित किया कि उसे दो बंदूकधारियों ने बंधक बना लिया है। पुलिस ने क्वार्ट्ज माल के आसपास के क्षेत्रा में यातायात को रोक दिया है। यहीं प्रीमार्क स्टोर स्थित है। आसपास की अन्य सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad