Advertisement

यूक्रेन के पश्चिमी सैन्य अड्डे पर एयर स्ट्राइक, 35 लोगों की मौत, 134 घायल

रूस ने पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव प्रांत पर एयर स्ट्राइक कर दी। यह हमला लवीव शहर के बाहर स्थित एक...
यूक्रेन के पश्चिमी सैन्य अड्डे पर एयर स्ट्राइक, 35 लोगों की मौत, 134 घायल

रूस ने पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव प्रांत पर एयर स्ट्राइक कर दी। यह हमला लवीव शहर के बाहर स्थित एक मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड पर हुआ। ये इलाका पोलैंड सीमा  के पास है। हमले में 35 लोगों की मौत हो गई और 134 लोग घायल घायल हो गए। लीव ओब्लास्ट गवर्नर मैक्सिम कोज़ित्स्की ने जानकारी दी।

इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी कि शरणार्थियों के काफिले पर रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित यूक्रेन के सात लोगों की मौत हो गई। ये सात लोग राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किलोमीटर दूर पेरेमोहा गांव से जान बचा कर भाग रहे लोगों के काफिले में शामिल थे। इस गोलाबारी में लोग घायल भी हुए हैं। वहीं रूस ने कहा है कि वो संघर्ष क्षेत्रों के बाहर मानवीय गलियारा बनाएगा, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर उन मार्गों को बाधित करने और आम नागरिकों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन के शहरों पर रूस ने बमबारी तेज कर दी है और देश के दक्षिण में मारियुपोल पर शिकंजा और कसते हुए राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। रूस के आक्रमण से मारियुपोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। निरंतर गोलाबारी ने 430,000 की आबादी वाले शहर में भोजन, पानी और दवा लाने तथा फंसे हुए नागरिकों को निकालने के प्रयासों को नाकाम कर दिया है। महापौर के कार्यालय के अनुसार हमले में मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं।

संघर्ष विराम के लिए हुई वार्ता शनिवार को फिर विफल रही और जब अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों के लिए 20 करोड़ डॉलर की राशि फिर प्रदान करने की योजना की घोषणा की तो एक वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने चेतावनी दी कि मास्को सैन्य उपकरणों की विदेशी खेप पर भी हमला कर सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad