Advertisement

UN में बोलीं सुषमा स्वराज, पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने के साथ उसे छिपाने में भी माहिर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर...
UN में बोलीं सुषमा स्वराज, पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने के साथ उसे छिपाने में भी माहिर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर आंतकवाद के साथ-साथ वैश्विक समरसता का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर हमला किया। उन्होंने इंडोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने जन-धन योजना, आयुष्मान योजना समेत कई योजनाओं का जिक्र किया।

'हमारा पड़ोसी आतंक फैलाने के साथ ही उसे छिपा भी लेता है'

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तेन एक बार फिर से तल्ख हैं। 10 दिन पहले बीएसएफ के एक जवान की पाकिस्तापन ने बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी थी। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ बैठक रद्द कर दी थी।

सुषमा स्वराज ने आतंकवार पर कहा कि न्यूयॉर्क के 9/11 हमले और मुंबई के 26/11 हमले ने शांति को लेकर हमारी उम्मीदें तोड़ दीं। भारत इसका शिकार रहा है और भारत में आतंकवाद की चुनौती कहीं और से नहीं बल्कि इसके पड़ोसी देश से आ रही है। 9/11 का मास्टरमाइंड तो मारा गया किंतु 26/11 का मास्टरमाइंड आज भी खुला घूम रहा है। रैलियां करता है। चुनाव लड़वाता है। सरेआम भारत को धमकियां देता है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल पाकिस्ताहन के प्रतिनिधियों ने राइट टू रिप्लाई का उपयोग करते हुए भारत के मानवाधिकार उल्लंघन पर कुछ तस्वीरें दिखाई थी। वे तस्वी‍रें किसी और देश की थी। इसी तरह के झूठे आरोप वह कई बार लगा चुका है।

सुषमा स्वराज ने कहा कि एक आतंकी से बढ़कर मानवाधिकारों का सबसे बड़ा दमनकारी कौन है। जो लोग किसी भी तरीके से निर्दोष लोगों की जान ले लेते हैं, वे अमानवीय व्यवहार का पक्ष लेते हैं मानवाधिकारों का नहीं। पाकिस्तान हत्यारों को महिमामंडित करता है। उसे मासूमों का खून नहीं दिखता। हमारा पड़ोसी आतंक फैलाने में माहिर है। साथ ही वह अपने कृत्यों को छिपा भी लेता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में पाया गया था।

भारत में चल रही योजनाओं का जिक्र

विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना ‘जन-धन योजना’ भारत में शुरू की गई। इस योजना के तहत, 32,61,00,000 (32 करोड़ 61 लाख) लोगों के बैंक खाते खोले गए। इन लोगों ने कभी बैंक का दरवाजा नहीं देखा था।

उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी जनस्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की है। इस योजना से 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपए के इलाज की सुविधा दी जाएगी।

आतंकवाद और पर्यावरण दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती

विदेश मंत्री ने कहा कि क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद आज सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका विश्व सामना कर रहा है। पर्यावरण परिवर्तन के सबसे बड़े शिकार विकासशील और अविकसित देश हैं, जिनके पास खुद का बचाव करने की क्षमता नहीं है।

इंडोनेशिया की हरसंभव मदद करेगा भारत

इंडोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 384 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनकी संख्या बढ़ सकती है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मृतकों के प्रति संवेदना और शोक व्यक्त किया और इंडोनेशिया को भारत की तरफ से हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad