Advertisement

अलग-अलग शहरों पर रूस के हमले जारी; सांस्कृतिक केंद्र और स्कूल में की गई गोलाबारी, पूर्वी यूक्रेन में 21 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन में जंग के 22वें दिन 3 शहरों पर तीन बड़े हमले हुए। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर रूसी हमले में...
अलग-अलग शहरों पर रूस के हमले जारी;  सांस्कृतिक केंद्र  और स्कूल में की गई गोलाबारी, पूर्वी यूक्रेन में 21 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन में जंग के 22वें दिन 3 शहरों पर तीन बड़े हमले हुए। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर रूसी हमले में  कम से कम 21 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए। क्षेत्रीय अभियोजकों ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि गुरुवार तड़के तोपखाने की आग खारकीव शहर के बाहर मेरेफा शहर में एक स्कूल और एक सांस्कृतिक केंद्र में लगी। घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर है.। खबर है कि पूर्वी यूक्रेन के शहर में रूसी गोलाबारी. कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

राजधानी कीव के बीचों-बीच आधी रात को कई धमाके हुए, यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक रिहाइशी इमारतों पर रूसी फौज ने गोलाबारी की, ये जगह राष्ष्ट्रपति भवन से करीब ढाई किलोमीटर दूर बताई जा रही है। दूसरा हमला खारकीव में हुआ। ये शहर पहले से ही खाक हो चुका है। यहां रूसी रॉकेट यहां अभी भी बरस रहे हैं। खारकीव के बाजार में रॉकेट हमलों से आग लग गई। तीसरा बड़ा हमला मारियूपोल में हुआ।

वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध में रूसी बलों ने हाल के दिनों में जमीनी, समुद्री और हवाई मोर्चों पर न्यूनतम प्रगति की है और पूर्वी यूरोपीय देश में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूक्रेन का प्रतिरोध दृढ़ और समन्वित बना हुआ है। सभी प्रमुख शहरों सहित यूक्रेन का अधिकांश हिस्सा यूक्रेन के नियंत्रण में है।

दूसरी तरफ यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया है कि उसने रूस को अब तक कितना नुकसान पहुंचाया है। ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन ने बताया कि उसने रूस के 14000 सैनिकों को मार गिराया है। जबकि 86 एयरक्राफ्ट, 108 हेलिकॉप्टर्स और 444 टैंकों को तबाह कर दिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 43 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम्स, 3 जहाज, 864 गाड़ियां, 201 आर्टिलरी पीस, 1455 बख्तरबंद गाड़ियां, 10 विशेष उपकरण भी नेस्तनाबूद कर दिए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad