Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दावा- यूक्रेनी सेना ने 3 हजार भारतीयों समेत कई विदेशियों को बंधक बनाया, बना रही है ढाल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रिहाइशी इलाकों में हमलों के आरोपों को खारिज कर दिया।...
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दावा- यूक्रेनी सेना ने 3 हजार भारतीयों समेत कई विदेशियों को बंधक बनाया, बना रही है ढाल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रिहाइशी इलाकों में हमलों के आरोपों को खारिज कर दिया। पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि यूक्रेन की सेना आम नागरिकों और विदेशी नागरिकों को ढाल बना रही है। यूक्रेनी सेना ने 3 हजार भारतीयों समेत कई विदेशियों को बंधक बनाया।

उन्होंने दावा किया कि रूसी सेना ने विदेशी नागरिकों को रिहा करवाया है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में हमारी सेना बहादुरी से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चीन के लोगों को भी यूक्रेन ने बंधक बनाया था। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन विदेशियों की निकासी में देरी करने की कोशिश कर रहा है, जिससे उन्हें खतरा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन डोनेट्स्क और लुहांस्क में आबादी के साथ अमानवीय व्यवहार करता रहा है।

पुतिन ने कहा कि योजना के मुताबिक, रूस का 'विशेष सैन्य अभियान' चल रहा है। हमने नागरिकों को भागने के लिए मानवीय गलियारे  प्रदान किए हैं। पुतिन ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों को परमाणु हथियारों से हमें धमकाने की अनुमति नहीं देंगे. हमारे रक्षा मंत्रालय ने अब तक के सभी उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बातचीत का अनुरोध किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad