Advertisement

अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 6 भारतीयों को किया अगवा, तालिबान पर शक

अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह भारतीयों समेत सात लोगों को अगवा कर लिया है। एएनआई के...
अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 6 भारतीयों को किया अगवा, तालिबान पर शक

अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह भारतीयों समेत सात लोगों को अगवा कर लिया है। एएनआई के मुताबिक, अफगानिस्तान के बाघलान इलाके से बंदूकधारियों ने एक भारतीय कंपनी में काम करने वाले कुल सात लोगों को बंदूक के बल पर अगवा कर लिया। टोलो न्यूज के मुताबिक, अगवा लोगों में छह भारतीय और एक अफगान नागरिक हैं। सभी केईसी नाम की कंपनी के कर्मचारी हैं। आतंकी संगठन तालिबान पर इन भारतीयों को अगवा करने का शक जताया जा रहा है।

यह घटना रविवार को उस समय हुई, जब ये लोग इलाके में यात्रा कर रहे थे। केईसी कंपनी के इन सात कर्मचारियों को बघलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खोमरे शहर के बाग-ए-शमल गांव से अगवा किया गया। यह भारतीय कंपनी इलाके में बिजली का काम करती हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, 'भारतीयों के अगवा होने के मामले में हम काबुल (अफगानिस्तान की राजधानी) के संपर्क में हैं।'


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad