Advertisement

कांगो में हुए विस्फोट में 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल

कांगो रिपब्लिक में हुए एक बम धमाके में भारत के 32 शांति सैनिक घायल हो गए हैं। इस धमाके में एक स्थानीय बच्चे की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है।
कांगो में हुए विस्फोट में 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पूर्वी क्षेत्र स्थित गोमा के कांगोलीज शहर में मंगलवार को हुए एक भीषण विस्फोट में एक बच्ची की मौत हो गई है, और 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि कांगो में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र मिशन ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय शांति सैनिक गोमा जिले के एक गांव में रोजाना की तरह अपना सैन्य अभ्यास कर रहे थे। उसी समय वहां एक भीषण धमाका हुआ जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और कम से कम 32 भारतीय सैनिक घायल हो गए। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यूएन के पीस कीपिंग मिशन में भारत 17 साल से जुड़ा हुआ है। कांगो में संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगभग 18,000 सैनिक काम करते हैं। वर्ष 1996 से 2003 के बीच कांगो में हुए क्षेत्रीय संघर्षों में लाखों जानें गई हैं। कांगों में दर्जनों हथियारबंद गुट अब भी सक्रिय हैं। यूएन पीस कीपिंग मिशन में अब तक तीन हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हुई है। इनमें 157 भारतीय सैनिक भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad