Advertisement

ब्राजील: जेल में हुए दंगे में पांच कैदियों की मौत, 17 घायल

मध्य-पश्चिमी ब्राजील में स्थित मातो ग्रोसो राज्य के एक जेल में हुए दंगे में 5 कैदियों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। जेल में दंगे प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई शुरू होने के कारण हुआ। इससे पहले भी कई बार इस तरह के दंगे हो चुके हैं, जिनमें कई कैदियों की जानें गई हैं।
ब्राजील: जेल में हुए दंगे में पांच कैदियों की मौत, 17 घायल

राज्य के सुरक्षा विभाग ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी कर बताया कि डॉ. ओसवालडो फ्लोरेन्टीनो लेइटे फेरीरा जेल में हुई हिंसा में 5 कैदियों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। विभाग ने बताया कि मरने वालों में से चार को गोली लगी जबकि एक को दिल का दौरा पड़ा। जेल से दो बंदूकें भी बरामद हुई हैं।

बयान के अनुसार, जेल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई शुरू होने के कारण संघर्ष हुआ। विद्रोह समाप्त हो गया है और जहां संघर्ष हुआ है उस इलाके पर फिर से नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रशासन बातचीत कर रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ब्राजील के जेल में कई बार दंगे की कई घटनाएं हुई हैं। इस साल हुई घटनाओं में  12 से अधिक कैदी मारे गए। हिंसा के कारण ब्राजील के जेलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं जिनमें आमतौर पर क्षमता से अधिक कैदी भरे जाते हैं, कर्मचारी कम होते हैं और इन पर गिरोहों का नियंत्रण होता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad