Advertisement

चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने कुलश्रेष्ठ की रिहाई में मदद की। गिरफ्तार किए गए सभी 20 लोगों को रिहा कर दिया गया है।
चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

बीजिंग। आतंकवादियों से कथित संबंध के मामले में गिरफ्तार भारतीय नागरिक को चीन ने रिहा कर आज स्वदेश भेज दिया है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। 46 वर्षीय राजीव मोहन कुलश्रेष्ठ दिल्ली के व्यापारी हैं। वो दक्षिण अफ्रीकी चैरिटी गिफ्ट ऑफ द गिवर्स से जुड़े हैं। 19 अन्य विदेशियों के साथ 47 दिनों की यात्रा पर वे चीन आए थे। राजीव यहां इनर मंगोलिया प्रांत के ओरदोस क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। उन्हें होटल के कमरे में एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का वीडियो कथित रूप से देखने के मामले में 10 जुलाई को हिरासत में लिया गया था।

यह मामला उस समय और पेचीदा बन गया जब इनर मंगोलिया में एक स्थानीय चीनी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने आतंकवाद का प्रचार करने की भी कोशिश की थी। गिफ्ट ऑफ द गिवर्स फाउंडेशन ने कहा कि  समूह पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं लेकिन चीनी अधिकारी के बयान बहुत अस्पष्ट हैं। कभी वे कह रहे हैं कि समूह में किसी व्यक्ति के एक संदिग्ध आतंकवादी संगठन से संबंध हैं, कभी वो कहते हैं कि किसी के एक प्रतिबंधित समूह से उनके संबंध हैं और यह भी कि गिरफ्तारी का वास्तविक कारण है कि होटल में कोई व्यक्ति दुष्प्रचार संबंधी वीडियो देख रहा था।

गिरफ्तार किए गए सभी 20 विदेशी रिहा

कुलश्रेष्ठ को आठ अन्य लोगों के साथ हिरासत में रखा गया था। अफ्रीकी मीडिया के मुताबिक चीन ने गिरफ्तार आठ अन्य लोगों को भी रिहा कर दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पांच और ब्रिटेन के तीन नागरिक शामिल हैं। कुलश्रेष्ठ और आठ अन्य की रिहाई से पहले ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के 11 और नागरिकों को भी रिहा कर दिया गया था। इस तरह गिरफ्तार किए गए सभी 20 लोगों को रिहा कर दिया गया है।भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने कुलश्रेष्ठ की रिहाई में मदद की। दूतावास बीजिंग और मंगोलिया में चीनी अधिकारियों के निकट संपर्क में था। बयान में बताया गया है कि कुलश्रेष्ठ को रवाना करते समय हवाईअड्डे पर भारतीय अधिकारी मौजूद थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad