Advertisement

कोलंबिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 254 हुई, राहत-बचाव कार्य जारी

दक्षिणी कोलंबिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन के शिकार लोगों की खोजबनी के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोग घायल जबकि 300 से भी अधिक लोग लापता हैं।
कोलंबिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 254 हुई, राहत-बचाव कार्य जारी

रॉयटर के मुताबिक पुटुमायो प्रांत में भारी बारिश से नदियों में उफान आने के बाद हुए भूस्खलन से मोकोआ शहर में 254 लोगों की मौत हुई है। हजारों लोग घायल और बेघर हो गए हैं। नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फोरेंसिक एंड फोरेंसिक साइंस के निदेशक कार्लोस एडुवाडरे वाल्डेस का कहना है कि शवों को खोजने का काम जारी है। फिलहाल हमारे पास 248 शव हैं।

भूस्खलन 40,000 की आबादी वाले एमेजन बेसिन क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद तड़के शनिवार को आया था। इसमें 17 से ज्यादा इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

कोलंबिया सेना ने बताया कि इस आपदा में लगभग 254 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 300 घायल हो गए। साथ ही सेना ने यह भी कहा कि अभी तक मरने वालों का सही आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। रेड क्रॉस सोसाइटी के मुताबिक, 234 लोगों की मौत हुई है और 158 लोग लापता हो गए हैं। पीड़ितों में एक पुलिसकर्मी भी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad