Advertisement

दिनेश गुणवर्धने को नियुक्त किया गया श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री

श्रीलंका में पिछले लंबे समय से जारी आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता को संभालने के लिए धीरे-धीरे सरकार का...
दिनेश गुणवर्धने को नियुक्त किया गया श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री

श्रीलंका में पिछले लंबे समय से जारी आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता को संभालने के लिए धीरे-धीरे सरकार का गठन हो रहा है। रानिल विक्रमसिंघे के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अब नए प्रधानमंत्री का भी ऐलान हो चुका है। दिनेश गुणावर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली और प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई।

गुणवर्धने को अप्रैल में, पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान गृह मंत्री बनाया गया था। वह विदेश मंत्री और शिक्षा मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad