Advertisement

लंदन में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है भारत का लोकतंत्र

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने  लंदन में भारतीय समुदाय से वार्ता की और कहा कि भारत एक ऐसा...
लंदन में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है भारत का लोकतंत्र

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने  लंदन में भारतीय समुदाय से वार्ता की और कहा कि भारत एक ऐसा लोकतंत्र है जो वैश्विक स्तर और हर प्रकार के वैश्विक मायनों में सबसे अधिक व्यवस्थित है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में भाग लेने के लिए ब्रिटेन के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर जगदीप धनखड़ ने कहा, "भारतीय लोकतंत्र जिस स्तर पर काम कर रहा है, उसका तुलना नहीं की जा सकती। भारत ने अपनी मजबूत चुनावी प्रक्रिया से पूरी दुनिया को रौशनी दिखाई है। हमारे संस्थान पूरी तरह से स्वतंत्र है। भारत में आपकी कानून के प्रति जवाबदेही है। संविधान के अनुसार भारत में हर किसी के अधिकारों का संरक्षण किया जा रहा है।"

गौरतलब है कि धनखड़ ने भारत-ब्रिटेन संबंधों पर भी टिप्पणी की और इसे मजबूत करने के लिए उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना भी की। उपराष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय की भूमिका पर गौरवान्वित होते हुए कहा,  "आप सभी भारत के एंबेसडर हैं। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि यहां 1.7 मिलियन और पूरी दुनिया में 32 मिलियन भारतीय रहते हैं। "

जगदीप धनखड़ ने कहा, "भारतीय अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।" इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यपालिका पूरी सामाजिकता के साथ मानवीय हितों के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार ने जनता की दिक्कतों को कम करने का काम किया है।"

धनखड़ ने कहा, "भारत में हर व्यक्ति को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य के लिए एक बेहतर बुनियाद तैयार होगी। रेल, सड़क या तकनीकी कनेक्टिविटी में भी आज भारत का कोई मुकाबला नहीं है। आधुनिकीकरण की दिशा में भारत आज मजबूती के साथ कदम आगे बढ़ा रहा है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad