Advertisement

ऑपरेशन अजय: 274 और भारतीय इजराइल से भारत पहुंचे

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने के इच्छुक 274 भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था शनिवार को एक विशेष...
ऑपरेशन अजय: 274 और भारतीय इजराइल से भारत पहुंचे

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने के इच्छुक 274 भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था शनिवार को एक विशेष विमान से स्वदेश के लिए रवाना होकर रविवार को भारत पहुंच गए हैं।

भारत ने सात अक्टूबर को गाजा से हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया था।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Fourth flight under Operation Ajay, carrying 274 Indian nationals reaches Delhi Airport from Israel. <a href="https://t.co/q7c9c5rvG9">pic.twitter.com/q7c9c5rvG9</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1713392052975882443?ref_src=twsrc%5Etfw">October 15, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने पहले घोषणा की थी कि बेन गुरियन हवाई अड्डे से शनिवार को दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर और दूसरी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर रात 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई।

197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर (भारतीय समयानुसार रात 8.10 बजे) स्वदेश रवाना हुआ था, जो रविवार तड़के भारत पहुंच गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। 197 और यात्री भारत लौट रहे हैं।’’

इजराइल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में रह रहे लेकिन भारत लौटने के इच्छुक लोगों से संलग्न फॉर्म तत्काल भरने का अनुरोध किया जाता है।’’

राजदूत संजीव सिंगला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दूतावास इजराइल में हमारे उन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है जो देश छोड़ना चाहते हैं। हमने छात्रों, नर्स और व्यवसायी समेत अन्य लोगों से संपर्क किया है। उनमें से कुछ वास्तव में स्वयंसेवकों के रूप में हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम सभी से संयमित रहने का आग्रह करते हैं।’’

इजराइल में भारतीय दूतावास ने दिन में ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास ने शनिवार को दो विशेष उड़ानों को लेकर अगले जत्थे के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ई-मेल किया है। अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश बाद की उड़ानों के लिए भेजा जाएगा।’’

दूतावास के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद यात्रियों को ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर चुना जाता है। उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है।

इजराइल से पहली विशेष उड़ान बृहस्पतिवार को 212 लोगों को लेकर रवाना हुई। 235 भारतीय नागरिकों के दूसरा जत्थे ने शुक्रवार देर रात उड़ान भरी। अब तक कुल 644 भारतीय नागरिकों की इजराइल से निकासी हो चुकी है।

इजराइल में नर्स, छात्रों, कई आईटी पेशेवरों और हीरा व्यापारियों समेत लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। सात अक्टूबर को गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर अभूतपूर्व हमले के बाद भारतीय नागरिकों की निकासी की शुरुआत हुई।

हमास के हमले में इजराइल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में कम से कम 1,900 लोग मारे गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad