Advertisement

हम बंकर में फंसे हैं, प्लीज...मदद भेजो, यूक्रेन से सामने आया एक वीडियो, राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से की यह अपील

यूक्रेन पर रूस के हमले और भी ज्यादा तेज हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो...
हम बंकर में फंसे हैं, प्लीज...मदद भेजो, यूक्रेन से सामने आया एक वीडियो, राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से की यह अपील

यूक्रेन पर रूस के हमले और भी ज्यादा तेज हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्रा का है, जिसमें छात्रा भारत सरकार से मदद के लिए भावुक अपील कर रही है।

वीडियो में छात्रा अपना नाम मेघना बताती है। वह कहती है कि वह बेंगलुरू की रहने वाली है। भारत सरकार से अपील करते हुए मेघना कहती है कि, पूरे यूक्रेन में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। वे पिछले 24 घंटे से बिना खाना-पानी के रहने को मजबूर हैं। आगे कहती है- हमारे लिए कोई स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। हम यहां बंकर में रहने को मजबूर हैं। यहां रहना बहुत ही कठिन है। सांस लेने तक में परेशानी हो रही है। हमारी विनती है कि, कृपया जिनती जल्दी हो सके हमारी मदद करिए। इसके बाद मेघना का भाई भी बोलता है। मेरी बहन को वापस निकालने के लिए मदद करिए। वह यूक्रेन में फंसी है। क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं।

वहीं, इस वीडियो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं। कई छात्र भारी हमले की चपेट वाले पूर्वी यूक्रेन में फंसे हैं। मैं फंसे छात्रों के चिंतित परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा हूं। मैं इन छात्रों को तत्काल वापस लाने की व्यवस्था करने की भारत सरकार से फिर अपील करता हूं।"

गौरतलब हो कि यूक्रेन से भारतीयों का रेस्क्यू शुरू हो चुका है। आज सुबह ही एअर इंडिया के एक विमान ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई1943 ने तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे से उड़ान भरी और उसके भारतीय समयानुसार सुबह करीब दस बजे बुखारेस्ट हवाईअड्डे पर पहुंचने की संभावना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad