Advertisement

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि यूक्रेन संघर्ष को...
रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि यूक्रेन संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करना मानवता का आह्वान है।

मोदी और पुतिन ने इस चीनी बंदरगाह शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की।

मोदी ने टेलीविजन पर अपने उद्घाटन भाषण में कहा, हम यूक्रेन में शांति लाने के सभी हालिया प्रयासों का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष "रचनात्मक रूप से" आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मानवता का आह्वान है कि संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त किया जाए तथा क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के तरीके खोजे जाएं।

मोदी ने यह भी कहा कि भारत रूसी नेता के स्वागत का इंतजार कर रहा है।

पुतिन दिसंबर में मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए भारत आने वाले हैं। मोदी ने कहा कि भारत और रूस हमेशा मुश्किल समय में भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad