Advertisement

533 भूकंप पीड़ितों का पशुपतिनाथ के घाट पर अंतिम संस्कार

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मरे 530 से ज्यादा लोगों का यहां के पशुपतिनाथ मंदिर के घाटों पर अंतिम संस्कार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
533 भूकंप पीड़ितों का पशुपतिनाथ के घाट पर अंतिम संस्कार

सोमवार तक नौ बच्चों सहित 533 मृतकों का दाह संस्कार कर दिया गया। 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद से मंगलवार की तारीख तक अधिकतर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। यह भूकंप पिछले 80 साल में नेपाल का सबसे विनाशकारी भूकंप था। मंदिर के अंतिम संस्कार सहायता केंद्र के अधिकारी रितेश कुमार ने बताया, जिस दिन भूकंप आया उसी दिन 82 मृतकों का दाह संस्कार किया गया। यह बहुत भयानक था।

लेकिन दूसरा दिन इससे भी ज्यादा भयावह था, जब यहां के पवित्र मंदिर के किनारों पर 152 शवों को लाया गया। नौ बच्चों का भी दाह संस्कार किया गया। आपदा आने के नौ दिन बाद भी घरों और इमारतों के मलबें में से अभी भी शवों को निकाला जा रहा है। भूकंप में मरे पांच लोगों का सोमवार रात अंतिम संस्कार किया गया है। पवित्र ब्रमेश्वर घाट पर पूर्णिमा की रात को चिताओं से निकलती आग की लपटें उस अभागे दिन की याद दिला रही थीं।

इसके अलावा कई अग्यात शवों का भी अंतिम संस्कार किया गया। एक भारतीय नागरिक की चिता को भी अग्नि दी गई, जिसकी मौत एक बीमारी की वजह से हुई थी। अधिकारी ने बताया,  मृतक का नाम प्रमोद मलिक था और वह 42 वर्ष का था। वह बिहार का रहने वाला था। वह भूकंप पीड़ित नहीं था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad