Advertisement

पाकिस्तान: कट्टरपंथियों के दबाव में कानून मंत्री का इस्तीफा, आंदोलन वापस

कट्टरपंथियों के तेज आंदोलन के चलते पाकिस्तान के कानून मंत्री ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को...
पाकिस्तान: कट्टरपंथियों के दबाव में कानून मंत्री का इस्तीफा, आंदोलन वापस

कट्टरपंथियों के तेज आंदोलन के चलते पाकिस्तान के कानून मंत्री ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के असवैंधानिक धरना को हटाने के लिए किये गये बल प्रयोग के बाद से पूरे पाकिस्तान घमासान मचा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कानून मंत्री जाहिद हमीद का इस्तीफा कट्टरपंथियों से समझौते के आधार पर हुआ है। जाहिद ने रविवार देर रात इस्तीफा दिया। कट्टरपंथी संगठन द्वारा जाहिद पर 'ईशनिंदा' का आरोप लगाया जा रहा था। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने 11 दिन से जारी अपने आंदोलन को समाप्त कर दिया।

बता दें कि रसूल अल्लाह नाम के इस्लामिक संगठन ने एक इलेक्शन एक्ट की कुछ बातों को लेकर विरोध शुरू किया था। बाद में एक्ट से विवादित बातों को हटा दिया गया। इसके बाद भी सरकार के खिलाफ गुस्सा ठण्डा नहीं हो पाया। लिहाजा प्रदर्शन खत्म करने के लिए 8500 स्पेशल पुलिस के जवान लगाए गए थे। इन्हें इलाइट पुलिस कहा जाता है। फैजाबाद के पास 8 नवंबर से ही प्रदर्शन हो रहे थे। इसी को खत्म करने के लिए इस्लामाबाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। इससे पहले प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समयसीमा दी गई थी। जबकि प्रदर्शनकारी कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad